बनेगा मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिर
महेंद्र प्रताप ने की कथावाचक प्रदीप मिश्रा से मुलाकातबनेगा मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृष्ण का भव्य मंदिरबनेगा मूल गर्भ गृह स्थल पर भगवान श्री कृ

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष और एक हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने गुरुवार को कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात की। मुलाकात में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के इतिहास, मूल गर्भगृह स्थल और न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप सिंह ने फूलमाला पहनाकर मिश्रा का स्वागत किया और भगवान राधा-कृष्ण की छवि तथा श्रीमद्भगवद्गीता भेंट की। इसके बाद महेंद्र प्रताप सिंह ने पंडित प्रदीप मिश्रा को हिंदू पक्ष के दावों से अवगत कराया। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंदिर निर्माण का संघर्ष न्यायालयीन प्रक्रिया के साथ-साथ जनसमर्थन के माध्यम से भी जारी रहेगा।
मुलाकात के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यदि भगवान श्रीकृष्ण के मूल गर्भगृह स्थल पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण अब नहीं हुआ, तो यह कार्य फिर कब होगा। उन्होंने कहा कि शिव बाबा के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और सनातन धर्म और अधिक मजबूत बनेगा। पंडित मिश्रा ने महेंद्र प्रताप सिंह को आंदोलन में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले भविष्य में कोई बड़ा आयोजन जन समर्थन जुटाने के लिए किया जाएगा और उनके पास समय होगा तो वह अवश्य उसमें शामिल होने के लिए आएंगे। उन्होंने कहा कि आज हम सबको सनातन की रक्षा करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है, इसका संदेश कथाओ के माध्यम से दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुंबई से आए फिल्म निर्देशक विजय पाल सिंह, मनोज राजावत, मनोज चौधरी और भगत सिंह मौजूद रहे।


