भारत माता मंदिर में गूंजी वंदेमातरम् की धुन
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में महेंद्र प्रसन्ना ने 24वें वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में वंदेमातरम् की धुन बजाई। यह प्रदर्शन भारत माता मंदिर में हुआ और इसमें अन्य देशभक्ति गीतों की धुनें भी शामिल थीं। भारत का राष्ट्रगीत वंदेमातरम् 7 सितंबर 1950 को आधिकारिक रूप से घोषित किया गया था।
भारत माता मंदिर में गूंजी वंदेमातरम् की धुन
वाराणसी। वंदेमातरम् को राष्ट्रीय गीत घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में भारत माता मंदिर में महेंद्र प्रसन्ना ने सात सितंबर को लगातार 24वें वर्ष शहनाई वादन किया। वंदेमातरम की धुन बजाने के बाद उन्होंने कई अन्य देशभक्ति गीतों की धुन भी बजाई। उल्लेखनीय है कि सात सितंबर 1950 में भारत की आजादी के बाद वास्तविक वन्दे मातरम् के दो छंदों को आधिकारिक तौर पर भारत का राष्ट्रगीत घोषित किया गया था। महेंद्र प्रसन्ना ने 2003 में पहली बार भारत माता मंदिर में इस तारीख पर शहनाई पर वंदेमातरम् की धुन बजाई थी।


