राजकीय मेडिकल कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गांधी जयंती
आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की

आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. बीडी सिंह ने ध्वजारोहण के साथ किया। इसके पश्चात मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इस कार्यक्रम में चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं छात्र—छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की गतिविधियाँ
कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिव प्रकाश, डॉ. राम मिलन, डॉ. मनीषा उपाध्याय तथा सीएमएस डॉ. इसरत अली अंसारी द्वारा महात्मा गांधी जी के जीवन, उनके विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए गए। अपने संबोधन में प्राचार्य ने महात्मा गांधी जी के जीवन मूल्यों एवं आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और मानवता की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से गांधी जी के विचारों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने तथा स्वच्छता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के आदर्शों को अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प भी लिया गया।
उपस्थित जन
इस अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सकगण, अधिकारी एवं कर्मचारीगण, नर्सिंग स्टाफ, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य एवं उपप्राचार्य, नर्सिंग शिक्षकगण, नर्सिंग छात्र—छात्राएं, पैरामेडिकल छात्र—छात्राएं एवं टेक्नीशियन सहित बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के अधिकारी—कर्मचारी एवं छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे।

