गांधी जयन्ती पर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जयंती के अवसर पर में क्षेत्रीय खेल

गांधी जयन्ती पर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

आजमगढ़, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी जी के जयंती के अवसर पर में क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वाधान में शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुष वर्ग में 05 किमी एवं महिला वर्ग में 06 किमी वाक रेस/क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में 75 महिला एवं 82 पुरुष सहित कुल 157 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सिराजुद्दीन क्रीणाधिकारी, एवं केएम श्रीवास्त एवं सचिव जिला हैंडबाल संघ द्वारा हरी झंडी दिखा कर रेस का शुभारंभ एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात ध्वजा रोहण किया गया। तदेपरान्त राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगांधी जयन्ती पर क्रास कंट्री रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन