जैन कन्या इंटर कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर पॉक्सो जागरूकता
शामली में श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करने हेतु पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में वंशिका प्रथम, महक द्वितीय और अजय वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। अधिवक्ता ने छात्राओं को बाल सुरक्षा के महत्व पर जानकारी दी।

शामली। श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने बाल सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट से संबंधित विषयों पर संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। प्रतियोगिता में वंशिका ने प्रथम, महक ने द्वितीय और अजय वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद अधिवक्ता अमृता देशवाल ने छात्राओं को बालकों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों और बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी पहलुओं की जानकारी दी।
अमृता देशवाल ने छात्राओं से कहा कि किसी भी अनुचित घटना की जानकारी होने पर चुप न रहें और बिना डर अभिभावक, शिक्षक या किसी विश्वसनीय वयस्क से अपनी बात साझा करें। उन्होंने सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी जागरूक करते हुए अनजान लोगों से व्यक्तिगत जानकारी, फोटो या अन्य संवेदनशील सामग्री साझा नहीं करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने अधिवक्ता अमृता देशवाल का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा परिवार के साथ विद्यालय और समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।

