अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा सहयोग को तत्पर: मारू
फुसरो में अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के बिहार-झारखंड अध्यक्ष राज कुमार मारू ने स्थानीय समाज से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता का आश्वासन दिया, और धर्मशालाओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का प्रस्ताव रखा। सभा के अन्य पदाधिकारियों ने भी इसमें भाग लिया।

फुसरो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा के बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारू तथा उनके कार्यकारिणी के पदाधिकारी सांगठनिक भ्रमण के क्रम में फुसरो पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय माहेश्वरी समाज बंधुओं से मुलाकात कर समाज के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आह्वान किया। बताया कि अपने समाज के होनहार विद्यार्थियों के पढ़ने के लिये कोई भी आर्थिक परेशानी नहीं होने देंगे माहेश्वरी सभा उन्हें हर संभव सहायता देगी। साथ ही पूरे प्रदेश में सभा द्वारा संचालित धर्मशालाओं को समाज के सहयोग से आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप बनाया जाएगा। यहां राजेश राठी व सुशील पेड़ीवाल सहित शिव शंकर साबू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल साबू, प्रदेश छोटानागपुर अंचल संयुक्त सचिव प्रकाश काबरा, प्रदेश कार्यकारी मंडल सदस्य नरेंद्र लखोटिया, रांची सभा सचिव राजकुमार मारू, प्रदेश अध्यक्ष विजय शंकर साबू, रांची सभा पूर्व सचिव उपस्थित थे।


