ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश शिंदे गुट के लिए गुवाहाटी के होटल में बुक हैं 70 कमरे, जानें कितना है एक दिन का खर्च

शिंदे गुट के लिए गुवाहाटी के होटल में बुक हैं 70 कमरे, जानें कितना है एक दिन का खर्च

एकनाथ शिंदे के साथ 46 विधायक इन दिनों गुवाहाटी के फाइव स्टार होटल में रुके हैं। सूत्रों का कहना है कि इन कमरों का एक हफ्ते का किराया 56 लाख रुपया है। एक दिन का अन्य खर्च 8 लाख है।

 शिंदे गुट के लिए गुवाहाटी के होटल में बुक हैं 70 कमरे, जानें कितना है एक दिन का खर्च
Ankit Ojhaएजेंसियां,गुवाहाटीThu, 23 Jun 2022 08:04 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

गुवाहाटी का फाइव स्टार होटल इस समय महाराष्ट्र की राजनीति का केंद्र बना हुआ है। यहां शिवसेना के बागी विधायक ठहरे हुए हैं। सूरत के बाद विधायकों को गुवाहाटी के होटल में शिफ्ट कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी के होटल में सात दिन के लिए 70 रूम बुक किए गए हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक  70 कमरों का सात दिन का किराया 56 लाख रुपया है। 

होटल के सूत्रों और स्थानीय नेताओं के मुताबिक कमरों के किराए के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए 8 लाख का खर्च है। जिस होटल में विधायक रुके हैं उसमें 196 कमरे हैं। इनमें से 70 कमरे विधायकों के लिए बुक किए गए हैं। अब होटल मैनेजमेंट नई बुकिंग नहीं कर रहा है। यहां बैंक्वेट भी बंद कर दिया गया है, रेस्तरां भी उन्हीं के लिए खुला है जो होटल में ठहरे हुए हैं। 

इस ऑपरेशन में अन्य खर्च भी बहुत हैं। इसमें चार्टर्ड फ्लाइल और ट्रांसपोर्ट अरेंजमेंट शामिल हैं। इसके अलावा भी बहुत सारे खर्च की जानकारी नहीं है। एकनाथ शिंदे का दावा है कि उनके साथ 46 विधायक हैं। बागी विधायकों ने शिवसेना से कहा है कि एनसीपी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लें। उनका कहना है कि ढाई साल के गठबंधन में शिवसेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। शिवसेना को भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहिए। विधायकों के लिए एक हफ्ते के लिए होटल बुक करना दिखाता है कि यह सियासी संग्राम लंबा चलेगा।

अब एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी राष्ट्रीय पार्टी ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है और ऐसा फैसला लेने के लिए तारीफ की है। पार्टी ने यह भी कहा है कि जरूरत पड़ने पर सहायता की जाएगी। इस बयान को भाजपा के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें