निजी स्कूलों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share

मुरादाबाद में पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 2027-28 तक कक्षा 1 से 12 तक शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग की। निजी विद्यालयों की एनसीईआरटी के बजाय अन्य पुस्तकें लगाने की शिकायतों की भी जांच की मांग की गई।

निजी स्कूलों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग

मुरादाबाद। मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम एवं जिला शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने शैक्षिक सत्र 2027-28 से कक्षा एक से 12 तक संबंधित विषयों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू कराने की मांग की। संघ ने कहा कि सत्र 2026-27 में निजी विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी के स्थान पर अन्य प्रकाशकों की पुस्तकें लगाए जाने की शिकायतों की कक्षावार और विषयवार जांच कराई जाए। साथ ही जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।ज्ञापन

में विद्यालयों द्वारा किसी विशेष दुकान से पुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते, मोजे और स्टेशनरी खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य करने की शिकायतों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान अनुज गुप्ता एडवोकेट, अंकित अग्रवाल, राजदीप गोयल, राजीव सिंह, आकाश रस्तोगी, प्रतीक गोयल और मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनिजी स्कूलों में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने की मांग