ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशक्या महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का साथ NDA को फिर पहुंचाएगा फायदा? कुछ ही देर में आएगा एग्जिट पोल

क्या महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का साथ NDA को फिर पहुंचाएगा फायदा? कुछ ही देर में आएगा एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव 2019 की मुनादी होने से पहले महाराष्ट्र में सियासी उठा-पटक के संकेत देखने को मिले। ऐसा लगा कि शिवसेना और बीजेपी के रास्ते अलग हो जाएंगे, मगर अंतिम समय में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर ही...

क्या महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा का साथ NDA को फिर पहुंचाएगा फायदा? कुछ ही देर में आएगा एग्जिट पोल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबई Sun, 19 May 2019 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 की मुनादी होने से पहले महाराष्ट्र में सियासी उठा-पटक के संकेत देखने को मिले। ऐसा लगा कि शिवसेना और बीजेपी के रास्ते अलग हो जाएंगे, मगर अंतिम समय में दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया। महाराष्ट्र में मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच रहा। लेकिन अब लोकसभा चुनाव के परिणाम में कुछ दिन शेष हैं और महाराष्ट्र में पार्टियों की अब क्या स्थिति होगी, इसके संकेत एग्जिट पोल से कमोबेश मिल सकते हैं।

महाराष्ट्र में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन रहा था और इस बार भी वह शिवसेना के साथ मिलकर कुछ ऐसी ही उम्मीद कर रही होगी। महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। बता दें कि इस प्रदेश में यूपीए में कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी प्रमुख पार्टी हैं। एनडीए में बीजेपी और शिवसेना शामिल हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। यूपी के बाद सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें इसी राज्य में हैं। यहां बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2014 में 23 सीटों पर जीत का स्वाद चखा था और सहयोगी शिवसेना ने 18 सीटें हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में दो और राकांपा के खाते में चार सीटें गई थीं। इस बार भी बीजेपी और शिवसेना साथ-साथ है। अब देखना होगा कि यहां बीजेपी की सीटों की संख्या बढ़ती है, बरकरार रहती है या फिर घटती है। 

दरअसल, इस बार के चुनाव में मुंबई भी काफी चर्चा में रहा। उर्मिला मातोंडकर की उम्मीदवारी ने मुंबई की ओर सबका ध्यान खींचा। मुंबई की सीटों की बात की जाए तो कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण से चुनाव लड़ रहे हैं, बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बीजेपी से पूनम महाजन और कांग्रेस से प्रिया दत्त मुंबई उत्तर-मध्य से चुनावी जंग में हैं। संजय निरुपम की जगह मिलिंद देवड़ा को मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष बनाते हुए, उन्हें (निरुपम) मुंबई उत्तर-पश्चिम से टिकट दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें