ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशविधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र- हरियाणा में मतदान खत्म, EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र- हरियाणा में मतदान खत्म, EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे हो गए हैं। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई थी। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए...

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र- हरियाणा में मतदान खत्म, EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 21 Oct 2019 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरे हो गए हैं। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई थी। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं वहीं विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है। मतदान खत्म होने तक शाम 6 बजे तक महाराष्ट्र में कुल 60.05 प्रतिशत जबकि हरियाणा में 6 बजे तक 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लाइन में  पहले से लगे लोग अपना वोट डाल सकेंगे। हरियाणा में कुल 90 सीटें हैं और बीजेपी कांग्रेस दोनों ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 

साल 2014 के चुनाव में 47 सीटें जीत कर बीजेपी ने हरियाणा में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। वहीं 2014 में महाराष्ट्र में बीजेपी पूरे 15 साल बाद सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। इस बार हरियाणा के चुनाव के लिए बीजेपी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने और एनआरसी लाने को बड़ा मुद्दा बनाया था। उधर कांग्रेस ने आर्थिक मंदी, किसानों का कर्ज और बेरोजगारी को मुद्दा बनाया था।

गौरतलब है कि मतदान खत्म होने के बाद से सभी को एग्जिट पोल के आने के इंतजार है। ऐसे में शाम 6.30 बजे तक एग्जिट पोल आते ही जनता के फैसले का अंदाजा लग जाएगा। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें