ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMaharashtra Haryana election result 2019 Live Updates: महाराष्ट्र और हरियाणा के रुझान में बीजेपी आगे

Maharashtra Haryana election result 2019 Live Updates: महाराष्ट्र और हरियाणा के रुझान में बीजेपी आगे

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रुझान आने लगे है। महाराष्ट्र और हरियाणा के रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। गुरुवार को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 18 राज्यों की 51...

Maharashtra Haryana election result 2019 Live Updates: महाराष्ट्र और हरियाणा के रुझान में बीजेपी आगे
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानThu, 24 Oct 2019 08:09 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रुझान आने लगे है। महाराष्ट्र और हरियाणा के रुझान में बीजेपी आगे चल रही है। गुरुवार को मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 18 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपुचनाव के नतीजे भी आने हैं। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। भाजपा जहां दोनों राज्यों में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।

हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंदर जीत ने बुधवार को बताया कि राज्य में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को 59 स्थानों पर बनाए गए 90 स्ट्रांगरूम में रखा गया है। राज्य पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मी 24 घंटे स्ट्रांगरूम की निगरानी कर रहे है। राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। गुरुग्राम के बादशाहपुर खंड़ में एक अतिरिक्त केंद्र बनाया गया है। इसी तरह महाराष्ट्र में भी 288 विधानसभा क्षेत्रों में बने मतगणना केंद्रों पर तमाम तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए हैं।   

पढ़ें, Maharashtra, Haryana Election Result 2019 Live Updates: 

7:50 AM- महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू होगी। थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान

7:40 AM- बीजेपी की दादरी से उम्मीदवार बबीता फोगाट ने कहा, लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है। मुझे जनता और खुदपर विश्वास है। 

7:00 AM- भाजपा दोनों राज्यों में अपनी जीत को लेकर इसलिए भी आश्वस्त है, क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमान उसके पक्ष में हैं। हालांकि, एक एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच करीबी मुकाबले की संभावना जताई गई है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि हरियाणा में वह सत्ता में वापसी करेगी। माना जा रहा है कि अगर, राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलता है तो ऐसे में जननायक जनता पार्टी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है।

6:30 AM- हरियाणा में वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी,जबकि इनेलो ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसी तरह महाराष्ट्र में भाजपा को सबसे ज्यादा 122 सीटें हासिल हुई थीं, लेकिन बहुमत से दूर रहने पर उसे शिवसेना के 63 विधायकों को साथ लेकर गठबंधन सरकार बनानी पड़ी थी। यहां कांग्रेस को 42 और एनसीपी को 41 सीटें हासिल हुई थीं।

- पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें