महाराष्ट्रः यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए दो सप्ताह में बनेगी समिति
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीमहाराष्ट्र सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए दो सप्ताह में समिति गठित करेगी। गृह राज्य मंत्री योगेश कदम के अनुसार, यह समिति सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में होगी। यूसीसी का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है।

मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए दो सप्ताह के भीतर एक समिति गठित करेगी। अधिकारियों के अनुसार, समिति की संरचना और उसके कार्यक्षेत्र को लेकर अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा था कि महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी। इसके लिए एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी, जो कानून का मसौदा तैयार करेगी। समान नागरिक संहिता संविधान के नीति-निर्देशक तत्वों में निहित एक प्रावधान है, जिसका उद्देश्य विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने जैसे नागरिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


