महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

-सरकार ने बुवाई में जल्दबाजी न करने की सलाह दी मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए 9-10 राज्यों में खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित जिलों के लिए अग्रिम वैकल्पिक योजना तैयार करने पर जोर दिया।

खरीफ 2026 की तैयारियों की समीक्षा

खरीफ 2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक में चौहान ने कहा कि जिन जिलों में वर्षा की कमी की आशंका है, वहां जिला प्रशासन, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्रों और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वित बैठकें की जाएं। उन्होंने राज्य सरकारों से कहा कि वे संवेदनशील जिलों की पहचान कर फसलवार वैकल्पिक योजनाएं पहले से तैयार रखें, ताकि मौसम संबंधी चुनौतियों की स्थिति में किसानों को समय पर सलाह, विकल्प और सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

किसानों को सलाह

उन्होंने कहा कि किसानों तक वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित भरोसेमंद और समाधान-केंद्रित जानकारी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि अनावश्यक घबराहट से बचा जा सके। बैठक में कपास और दलहन उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा हुई। चौहान ने वैज्ञानिक खेती, उपयुक्त बीजों के चयन, मिश्रित खेती, मल्चिंग और नमी संरक्षण तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

------------------------------------

महाराष्ट्र में सामान्य से कम बारिश

महाराष्ट्र में जून के पहले 15 दिनों में सामान्य से काफी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य सरकार ने किसानों को फिलहाल बुवाई में जल्दबाज़ी न करने की सलाह दी है।

मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत फसल स्थिति समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार, एक से 15 जून के बीच राज्य में सामान्य 103.8 एमएम वर्षा के मुकाबले केवल 27.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य का लगभग 26 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि धान और रागी की नर्सरी तैयार करने एवं बुवाई पूर्व कृषि कार्य राज्यभर में जारी हैं। हालांकि, मध्य जून तक बारिश कमजोर रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को बुवाई टालने की सलाह दी गई है।

सामान्य प्रश्न

कृषि मंत्री ने खरीफ मौसम की तैयारियों को लेकर क्या निर्देश दिए?
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 9-10 राज्यों में खरीफ मौसम की तैयारियों के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें