एफडीए को एमसीए परिसर के रेस्तरां संचालकों के जवाब का इंतजार
- एफडीए प्रमुख ने कहा, जबाव के अनुसार कार्रवाई करेंगे मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र खाद्य

- एफडीए प्रमुख ने कहा, जबाव के अनुसार कार्रवाई करेंगे मुंबई, एजेंसी। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि (एफडीए) प्रशासन ने कहा कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित पांच रेस्तरां से तृतीय पक्ष अनुबंध व्यवस्था को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सारांश
एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने रविवार को कहा कि एमसीए एक खाद्य व्यवसाय संचालक (एफबीओ) के रूप में पंजीकृत है, पर वास्तविक संचालक कोई और है, जिसके पास लाइसेंस या पंजीकरण नहीं है। जब लाइसेंस जारी करते हैं, तो वह किसी विशेष संस्था को किसी विशेष स्थान और विशेष गतिविधि के लिए जारी होता है। ऐसे में यदि लाइसेंस एमसीए ने लिया है और उसके नाम पर कोई और काम कर रहा है, तो इसकी इजाजत नहीं है। मुंढे ने कहा, अदालत ने इस बात को लेकर आदेश दिया है कि क्या एमसीए द्वारा लिया गया लाइसेंस कोई और इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने कहा, हमने नोटिस जारी किए हैं, जवाब के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का बयान
मुंढे ने पिछले माह मुंबई हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद एमसीए परिसर में स्थित पांच रेस्तरां और बार का निलंबन वापस लेने के एफडीए के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि चार या पांच जगहों पर उल्लंघन हुआ है। एफडीए ने परमिट रूम, पवेलियन, मेडिटेरेनियन, ओरिएंटल स्विंग और क्लबवे एंड पेस्ट्री काउंटर के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए थे। शुरुआती निलंबन नोटिस स्वच्छता की कमी और संरचनात्मक उल्लंघनों के आधार पर दिया गया था।


