महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार आज, बिहार में गठबंधन पर महामंथन, पढ़ें सुबह की 5 बड़ी खबरें
महाराष्ट्र में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उधर बिहार में नए गठबंधन को लेकर हलचल तेज है। यहां पढ़िए सुबह की पांच बड़ी खबरें...

महाराष्ट्र में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। उधर बिहार में नए गठबंधन को लेकर हलचल तेज है और तमाम बड़े नेता आपस में बैठकें कर रहे हैं। अभी तय नहीं हो पा रहा है कि ऊंट किस तरफ बैठेगा। यहां पढ़िए सुबह की पांच बड़ी खबरें...
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार, इन नामों के शपथ लेने के आसार
महाराष्ट्र में मंगलवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है। महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने के बाद राज्य में भाजपा और एकनाथ शिंदे (शिवसेना) ने सरकार बनाई थी। तब से ही विस्तार अटका था। (पढ़ें पूरी खबर)
कांग्रेस से CPI तक नीतीश कुमार का समर्थन
बिहार में नया गठबंधन के आकार लेने और एनडीए में टूट की आहट साफ सुनाई दे रही है। सोमवार की सुबह से शाम तक सियासी गतिविधियां और तमाम दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाओं से इस आहट को और बल मिला है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मीडिया में जो प्रतिक्रिया दी है, उससे भाजपा के प्रति उनकी तल्खी साफ नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)
सीएम योगी को 3 दिन में बम से उड़ाने की धमकी
सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार बम से हमला कर उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार भी धमकी यूपी-112 में व्हाट्सएप नम्बर पर मैसेज भेज कर दी गई। धमकी देने वाले ने अपना शाहिद बताया और कहा कि तीन दिन में बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन और खुफिया एजेंसी इस मामले की पड़ताल कर रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
'धनुष-बाण' की रेस में आगे निकले एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच 'धनुष बाण' की लड़ाई भी तेज होती जा रही है। खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत निर्वाचन आयोग में संबंधित दस्तावेज जमा करा दिए हैं। वहीं, राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दस्तावेज जमा करने के लिए आयोग से चार सप्ताह का समय मांगा है। (पढ़ें पूरी खबर)
Ayodhya अवैध कॉलोनाइजरों की लिस्ट में विधायक और महापौर
अयोध्या की अवैध कॉलोनाइजरों की जारी कथित सूची में भाजपा विधायक व महापौर का नाम शामिल किया गया लेकिन चर्चित बड़े भूमाफिया को बचाने की पूरी कोशिश की गई है। इसके कारण अयोध्या विकास प्राधिकरण के अफसर खुद कठघरे में हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
लेखक के बारे में
GauravGAURAV PRABHAT PANDEY
और पढ़ें

