ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगी सियासी हलचल, अब BJP नेता बोले: भाजपा-शिवसेना का खून एक है और...

महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगी सियासी हलचल, अब BJP नेता बोले: भाजपा-शिवसेना का खून एक है और...

महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। भाजपा और शिवसेना का ''खून और हिंदुत्व एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनाना चाहिए। यह बात बुधवार को यहां महाराष्ट्र भाजपा के...

 महाराष्ट्र में फिर बढ़ने लगी सियासी हलचल, अब BJP नेता बोले: भाजपा-शिवसेना का खून एक है और...
एजेंसी,मुंबईWed, 11 Dec 2019 05:27 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी हलचलें तेज हो गईं हैं। भाजपा और शिवसेना का ''खून और हिंदुत्व एक है और उन्हें फिर एक साथ आकर सरकार बनाना चाहिए। यह बात बुधवार को यहां महाराष्ट्र भाजपा के नेता चंद्रकांत पाटिल ने कही। शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने एक दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी और भाजपा निकट भविष्य में एक साथ आ सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद दोनों दल अलग हो गए थे।

चंद्रकांत पाटिल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''भाजपा और शिवसेना पिछले 30 वर्षों से नैसर्गिक सहयोगी हैं। उनका खून और हिंदुत्व एक है... दलों को एक साथ आना चाहिए और सरकार बनानी चाहिए। (महाराष्ट्र) में सरकार मिलकर बनानी चाहिए थी क्योंकि जनादेश इन्हीं दोनों दलों के पक्ष में था। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मनोहर जोशी ने क्या कहा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

पाटिल ने कहा, ''मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है लेकिन उम्मीद है। यह (शिवसेना और भाजपा के एक साथ आने) उम्मीद है। मुझे नहीं पता कि यह होगा या नहीं (फिर से गठबंधन)।

यह पूछने पर कि क्या शिवसेना के लिए दरवाजे अब भी खुले हुए हैं तो पाटिल ने कहा, ''उस समय भी दरवाजे खुले हुए थे। शिवसेना ने पिछले महीने भाजपा से संबंध तोड़कर कांग्रेस और राकांपा के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी।

यह पूछने पर कि भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे अब भी नाराज हैं और अलग राह पकड़ सकती हैं तो पाटिल ने कहा कि कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें