ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMaharashtra Election Result 2019: शिवड़ी सीट पर शिवसेना ने मारी बाजी, अजय चौधरी जीते

Maharashtra Election Result 2019: शिवड़ी सीट पर शिवसेना ने मारी बाजी, अजय चौधरी जीते

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शिवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार अजय चौधरी ने 39,337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21...

Maharashtra Election Result 2019: शिवड़ी सीट पर शिवसेना ने मारी बाजी, अजय चौधरी जीते
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 24 Oct 2019 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शिवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना उम्मीदवार अजय चौधरी ने 39,337 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। जिसके बाद आज मतगणना हो रहा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में इस बार 60.83 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार वोट कम पड़े हैं। 2014 की तुलना में इस बार के वोटिंग प्रतिशत में 2.67 फीसदी की कमी आई है। महाराष्ट्र में साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि गठबंधन में सहयोगी पार्टी शिवसेना के खाते में 63 सीटें आई थीं। 

साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 52691758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिसमें 28383004 पुरुष, 24308397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

इस बार के चुनाव में बीजेपी 164 विधानसभा सीटों पर चुनाव मैदान में है, इसमें कुछ छोटे दल भी हैं जो कि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरे हैं। वहीं गठबंधन की सहयोगी शिवसेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। दूसरी ओर से विपक्षी पार्टी कांग्रेस 147 सीटों पर जबकि उसकी सहयोगी पार्टी एनसीपी 124 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे है। ऐसे में अब सभी विधानसभा सीटों के लिए परिणाम आने शुरू हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें