महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानें बल्लारपुर विधानसभा सीट के बारे में
महाराष्ट्र की बल्लारपुर विधानसभा सीट चंद्रपुर जिले और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से BJP के सुधीर सच्चीदानंद ने 1 लाख 03 हजार 718...

महाराष्ट्र की बल्लारपुर विधानसभा सीट चंद्रपुर जिले और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से BJP के सुधीर सच्चीदानंद ने 1 लाख 03 हजार 718 वोटों से जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे नंबर पर INC के घनश्याम मूलचंदानी रहे थे जिन्हें 60 हजार 118 वोट मिले और उन्हें 43 हजार 600 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।
2009 और 2014 में यहां से भाजपा को ही जीत मिली। दोनों ही बार एम सुधीर सच्चिदानंद यहां से विधायक चुने गए। बल्लारपुर विधानसभा सीट पर तीसरे नंबर पर BSP के राजेश सिंह, चौथे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) के मनोज धर्म अतराम और पांचवें नंबर पर SHS के केशवराव कत्रे रहे थे। यह क्षेत्र कोयला खनन और कागज मिल के लिए जाना जाता है। इस सीट पर पार्टियों के वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 53.01 प्रतिशत, कांग्रेस को 30.73 प्रतिशत, बसपा को 5.29 प्रतिशत और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 3.49 प्रतिशत वोट मिले हैं।
21 अक्टूबर को है वोटिंग
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।
2014 के चुनावों की स्थिति
पार्टी प्रत्याशी मतदान
भाजपा एम सुधीर सच्चिदानंद 103718
INC मूलचंदानी घनश्याम खुशीमल 43600
बसपा राजेश सिंह 10334
GGP मनोज धर्म अतराम 6838


