ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानें शिवडी विधानसभा सीट के बारे में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: जानें शिवडी विधानसभा सीट के बारे में

शिवडी विधानसभा सीट महाराष्ट्र के मुंबई साउथ लोकसभा क्षेत्र में आती है।  2014 के विधानसभा चुनाव में शिवडी विधानसभा सीट से शिवसेना के अजय चौधरी भारी मतों से जीते थे। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019:  जानें शिवडी विधानसभा सीट के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 09 Oct 2019 12:59 PM
ऐप पर पढ़ें

शिवडी विधानसभा सीट महाराष्ट्र के मुंबई साउथ लोकसभा क्षेत्र में आती है।  2014 के विधानसभा चुनाव में शिवडी विधानसभा सीट से शिवसेना के अजय चौधरी भारी मतों से जीते थे। वहीं दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बाला नंदगांवकर रहे थे। वहीं 2009 के विधानसभा चुनावों की बात करें तो यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना    के बाला नंदगांवकर 64 हजार 375 वोटों से जीते थे। उन्होंने शिवसेना के दगदू दादा को हराया था।

विधानसभा चुनाव 2014
मतदाता    273495
मतदान प्रतिशत    53.78%

2014 के चुनावों की स्थिति
पार्टी    प्रत्याशी    मतदान    
शिवसेना    अजय चौधरी    72462    
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना    बाला नंदगांवकर
भारतीय जनता पार्टी    सल्खा साल्वी    
कांग्रेस पार्टी               मनोज पांडुरंग
 

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

2014 में भाजपा ने मारी थी बाजी
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।

2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 52691758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिसमें 28383004 पुरुष, 24308397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे।। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें