ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMaharashtra Assembly Election 2019: जानें अरमोरी विधानसभा सीट के बारे में

Maharashtra Assembly Election 2019: जानें अरमोरी विधानसभा सीट के बारे में

अरमोरी शहर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में स्थित है। यह शहर वाणगंगा नदी के किनारे बसा है। यह गढ़चिरौली जिले का प्रमुख शिक्षा का केंद्र भी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 97,097 है।...

Maharashtra Assembly Election 2019: जानें अरमोरी विधानसभा सीट के बारे में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईMon, 07 Oct 2019 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

अरमोरी शहर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली ज़िले में स्थित है। यह शहर वाणगंगा नदी के किनारे बसा है। यह गढ़चिरौली जिले का प्रमुख शिक्षा का केंद्र भी है। 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 97,097 है। अरमोरी विधानसभा क्षेत्र गढ़चिरौली-चिमूर संसदीय क्षेत्र में पड़ता है। यह सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

2014 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के क्रुष्णा दामजी गजबे ने बाज़ी मारी थी। उन्होंने अपने नजदीकी कांग्रेस उम्मीदवार गंगाराम आनंदराव गेदाम को 12,733 वोटों के अंतर से हराया था। क्रुष्णा दामजी और आनंदराव गेदाम को क्रमशः 60,413 और 47,680 मत हासिल हुए थे।

महाराष्ट्र विधानसभा में सीटों की संख्या 288 है। इसमें 234 सामान्य सीटें हैं, जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए क्रमशः 29 और 25 सीटें आरक्षित हैं।

21 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक ही चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। मतों की गिनती 24 अक्ट्रबर को होगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारी बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सत्ता में वापसी के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को खत्म हो रहा है।

2014 में भाजपा ने मारी थी बाजी
साल 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 122 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। भाजपा ने पहली बार महाराष्ट्र में इतनी सीटें हासिल की थीं। वहीं, कांग्रेस 42 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा, शिवसेना 63 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहने वाली पार्टी थी। शरद पवार की राकांपा को 41 सीटें मिली थीं।

2014 में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे। कुल 52691758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। जिसमें 28383004 पुरुष, 24308397 महिला और 357 थर्ड जेंडर वोटर्स शामिल थे। पिछले विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें