गया जी से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी, सात गंभीर

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के पास जीटी रोड पर एक बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। तेज गति से जा रही बस डिवाइडर से टकराई और पलट गई। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। बस चालक और अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो गए।

गया जी से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी, सात गंभीर

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के पास जीटी रोड पर शुक्रवार देर रात करीब दो बजे गया जी से कोलकाता जा रही महारानी बस (बीआर 02 पीबी 7851) पलट गई। तेज गति से जा रही बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सात यात्रियों को ज्यादा चोट आई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें गया निवासी सूर्यानंद, अनिल कुमार, आफरिन और औरंगाबाद निवासी बलराम सिंह के परिजन प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए कोलकाता और दुर्गापूर ले गए। वहीं तीन अन्य घायल शिल्पा गुप्ता (34), सूरज मल (45) और अमित कुमार (26) को भर्ती किया गया। बाद में इनके परिजन भी इन्हें कहीं और ले गए。

दुर्घटना के बाद की स्थिति

उधर दुर्घटना के बाद बस चालक, कंडक्टर और खलासी मौके से फरार हो गए। हादसे के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इससे जीटी रोड पर आवाजाही भी काफी देर प्रभावित हुई।

पुलिस और राहत कार्य

थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। कुछ यात्रियों के लिए दूसरी बस से कोलकाता जाने की व्यवस्था की गई। वहीं कुछ यात्रियों को धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। वहां से उन्होंने ट्रेन के माध्यम से आगे की यात्रा की।

घायल यात्रियों का बयान

घायल यात्रियों के अनुसार बस चालक झपकी ले रहा था। चालक के बगल में बैठे लोग उसे पहले इसके लिए टोक चुके थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी कारण बस डिवाइटर से टकरा कर पलट गई। हादसे के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बस दुर्घटना कब और कहाँ हुई?−
बस दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे जीटी रोड पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल के पास हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगया जी से कोलकाता जा रही महारानी बस पलटी, सात गंभीर