साइबर ठगी रोकने को अक्टूबर भर चलेगी पुलिस की पाठशाला

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

महराजगंज पुलिस अक्टूबर भर साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी। 2 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। पिछले 9 महीने में जिले में 263 साइबर अपराध के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने लोगों से साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने की अपील की है।

साइबर ठगी रोकने को अक्टूबर भर चलेगी पुलिस की पाठशाला
साइबर ठगी रोकने को अक्टूबर भर चलेगी पुलिस की पाठशाला

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से लोगों को बचाने के लिए महराजगंज पुलिस अक्टूबर भर पाठशाला चलाएगी। 2 से 31 अक्टूबर तक जिले के स्कूल, कॉलेज, पुस्तकालय, व्यापारिक संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम होंगे। 13 संस्थानों में छात्रों, व्यापारियों व आमजन को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए जाएंगे। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के दिशा निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सुरक्षित वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, वाट्सऐप व टेलीग्राम ठगी, ऑनलाइन निवेश, वित्तीय धोखाधड़ी, पासवर्ड व एप्लीकेशन सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।

साइबर अपराध के मामलों की जानकारी

नौ माह में साइबर अपराध के 263 मामले

साइबर अपराध को लेकर जागरूकता इसलिए भी जरूरी है क्योंकि पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले नौ माह में जिले में साइबर अपराध के 263 मामले सामने आए हैं। इनमें अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रुपये निकालने की शिकायतें सबसे अधिक हैं। शिकायतों के अनुसार हनी ट्रैप व डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों में अब कमी आई है। साइबर ठग इंटरनेट के जरिए अनजान लोगों को निशाना बनाकर ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं।

कार्यक्रमों की रूपरेखा

जिले में 13 जगहों पर होंगे कार्यक्रम

3 अक्टूबर को देवकली इंटर कॉलेज बासपार बैजौली से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद 5 को श्रीमती अनार कली देवी कन्या इंटर कॉलेज राजपुर, 6 को बिशप एकेडमी, 7 को पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय पकड़ी भिटौली, 8 को राजकीय जिला पुस्तकालय व 9 को सिसवा बाजार में एनसीसी कैंप में कार्यक्रम होगा। 12 अक्टूबर को आदर्श इंटर कॉलेज सिंदुरिया, 13 को केएमसी मेडिकल कॉलेज, 14 को व्यापार मंडल अग्रवाल अतिथि भवन, 15 को पैरामाउंट स्कूल सिसवामुंशी, 16 को ध्रुवनारायण महिला महाविद्यालय हरिहरपुर सिंदुरिया, 17 को जवाहर नवोदय विद्यालय व 19 अक्टूबर को सुभागी देवी इंटर कॉलेज पनियरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है।

शिकायत करने की प्रक्रिया

फ्रॉड होते ही 1930 पर करें शिकायत

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी की कोशिश या ठगी होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत की जा सकती है। शिकायत के दौरान मोबाइल नंबर, स्क्रीनशॉट, संदिग्ध लिंक, बैंक या यूपीआई लेनदेन की पहचान संख्या व अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखने की सलाह दी जा रही है।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि साइबर अपराध में जागरूकता ही बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। ठग लगातार नए तरीके अपना रहे हैं। महराजगंज पुलिस का प्रयास है कि छात्र, व्यापारी व आमजन ऐसे तरीकों को पहले से समझें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में देरी न करें, तत्काल 1930 पर सूचना दें व उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें।

सामान्य प्रश्न

✦साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम कब तक चलेंगे?−
ये कार्यक्रम 2 से 31 अक्टूबर तक चलेंगे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाइबर ठगी रोकने को अक्टूबर भर चलेगी पुलिस की पाठशाला