सांसद ने पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की
हिन्दुस्तान, सीवान
महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह से मिलकर मांग की कि उनके संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक प्रखंड में एक चलंत पशुचिकित्सालय खोला जाए। उन्होंने सारण और सीवान जिला के विभिन्न प्रखंडों में इस व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

महाराजगंज। महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक प्रखंडों में एक-एक चलंत पशुचिकित्सालय खोलने की मांग की। सांसद ने मंत्री से मांग किया कि सारण जिला के तरैया, पानापुर, इसुआपुर, मशरक, बनियापुर, जलालपुर, मांझी, एकमा, लहलादपुर व सीवान जिला के भगवानपुर हाट, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, गोरेयाकोठी व महाराजगंज प्रखंडो में एक-एक चलंत पशुचिकित्सालय की व्यवस्था कराई जाए।


