नेपाल त्रासदी के प्रति अधिवक्ताओं ने जताई संवेदना
हिन्दुस्तान, महाराजगंज
महाराजगंज में सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी और चित्रकूट में बाढ़ से हुए नुकसान पर शोकसभा आयोजित की। महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने जिला न्यायाधीश को पत्र भेजकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

महराजगंज। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी में बड़ी संख्या में जन-धन की क्षति होने और चित्रकूट जनपद में आई बाढ़ से हुए नुकसान पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज ने संवेदना व्यक्त की है। बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी द्वारा जिला न्यायाधीश को पत्र भेजने के बाद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें दोनों घटनाओं में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष शंभू शरण पांडेय, तारकेश्वर तिवारी, रमेश मिश्रा, हमीदुल्लाह खान, जितेंद्र सिंह, करुणाकर त्रिपाठी, इंद्रासन सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, वशिष्ठ मिश्रा, अभिजीत सिंह, अरुण सिंह सहित तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।


