महामंडलेश्वर बनी रहेंगी अन्नपूर्णा भारती
फोटो.. महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने किया स्पष्ट अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अलीगढ़ के सनसनीखेज शोरूम

फोटो.. महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने किया स्पष्टअलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।अलीगढ़ के सनसनीखेज शोरूम मालिक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपित अन्नपूर्णा भारती (पूजा शकुन पांण्डेय) को जमानत मिलने के बाद अखाड़े ने भी उनके महामंडलेश्वर पद को बने रहने पर मोहर लगाई है। साथ ही आने वाले महाकुंभ में उनका शिविर भी लगेगा।पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के अखाड़ा के महंत व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि अन्नपूर्णा भारती निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी, हैं और रहेगी। परंपरागत तरीके से सभी कुंभ में भंडारे शाही स्नान आदि में उनकी सहभागिता रहेगी। अखाड़े में उनके शिविर लगेंगे।
उन्होंने यह माना कि विवाद के चलते उनके खिलाफ स्टेटमेंट देना पड़ा था। लेकिन उनकी कार्यप्रणाली को और सनातन के प्रति उनकी सक्रियता को देखते हुए अखाड़े ने कभी भी उनके निष्कासन का प्रस्ताव पास नहीं किया था। वह सदैव से निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर थी। आज इस विवाद को उन्होंने समाप्त करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद से जमानत मिलने के बाद महामंडलेश्वर पूर्व की तरीके से ही निरंतर सनातन के प्रचार में और अखाड़े की मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करती रहेंगी।


