मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पूर्व श्रीमहंत रघुमुनि ने अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास पर नियमों की अनदेखी और अवैध कार्रवाई के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है और दावा किया कि उत्तर पंगत के चुनाव में नियमों का उल्लंघन हुआ। अखाड़ा परिषद भी दंडात्मक कदम उठाने की सोच रहा है।

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के पूर्व श्रीमहंत रघुमुनि ने अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास और उनकी कार्यकारिणी को अवैध बताते हुए उन पर नियमों और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ जल्द कानूनी कार्रवाई होगी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी दंडात्मक कदम उठाएगा। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में महंत रघुमुनि ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी ने कांचीपुरम में उत्तर पंगत के मुखिया का चुनाव नियमों के विपरीत कराया और पांच महंतों को निष्कासित कर दिया, जबकि नियमावली में आजीवन निष्कासन का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रयागराज की सिविल अदालत ने उनके निष्कासन को अवैध करार दिया है और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वर्तमान कार्यकारिणी की वैधता पर जवाब तलब किया है।

उन्होंने अखाड़े के आश्रमों से अवैध वसूली, उज्जैन स्थित संपत्तियों को अनधिकृत रूप से पट्टे पर देने, हरिद्वार के बादशाहपुर आश्रम से आभूषण गायब होने और बैंक खाते से धन निकालने के प्रयास जैसे आरोप भी लगाए। उनका कहना है कि रजिस्ट्रार सोसायटीज एवं चिट्स ने खातों की जांच के आदेश दिए थे, जिनका पालन नहीं होने पर खातों के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों पर अखाड़े के मुखिया महंत दुर्गादास या उनकी कार्यकारिणी की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी