महनार चोरीकांड के खुलासे के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

पुलिस पर उठे गंभीर सवाल - हाजीपुर रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गामंदिर के पास चलती गाड़ी से पुलिस को धक्का देकर कूदा अभियुक्त - प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरफ्तारी की दी गई थी जानकारी, आरोपी पुलिस को चकमा देकर...

महनार चोरीकांड के खुलासे के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार

हाजीपुर। महनार। हि.टी. महनार पुलिस ने जिस चोरी कांड के उद्भेदन और आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी थी, उसी मामले का एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। फरार आरोपित की पहचान नगर परिषद महनार के टांड़ा चौरी निवासी मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भाग निकला। वैशाली के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है।

घटना का विवरण

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार को चलती गाड़ी से पुलिस को धक्का देकर आर्म्स एक्ट के गिरफ्तार अभियुक्त फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए पीछा किया, काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फरार अभियुक्त महनार थाना क्षेत्र के टारा चौरी वार्ड नंबर 14 गांव निवासी स्वर्गीय मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार बताया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एवं आर्म्स एक्ट के मामले में बुधवार को सूरज के साथ अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में महनार थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश्वर पाठक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

पुलिस की लापरवाही

प्राथमिकी में बताया गया कि गुरुवार को महनार थाना काण्ड संख्या 378/26 के अभियुक्त विकास कुमार, रघुनन्दन कुमार उर्फ कारू दोनों पिता राजदेव राय एवं को हाजीपुर न्यायालय में रिमांड कराने हेतु चौकीदार सर्वेन्द्र कुमार, बबलु कुमार एवं विनोद पासवान के गाड़ी से हाजीपुर न्यायालय हेतु भेजा गया था। इसी दौरान हाजीपुर स्टेशन रोड दुर्गा मन्दिर के पास अभियुक्त सुरज कुमार चलती गाड़ी से हथकड़ी सरकाकर और पुलिसकर्मी बबलु कुमार को धक्का देकर गाड़ी से कूद गया। हल्ला करते हुए पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन भीड़भाड़ एंव सघन वाहन तथा घनी बस्ती का लाभ उठाकर वह भागने में सफल रहा। पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई घटना के संबंध में बताया जाता है कि महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने दो दिन पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चोरी कांड के सफल उद्भेदन और आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। उसी मामले का एक आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाने के बाद पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आ गई। इससे महनार पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस अभिरक्षा में रखा गया आरोपी ही सुरक्षित जेल नहीं पहुंच सका, तो आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

गिरफ्तारी के प्रयास

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी घटना के बाद फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। - कृत्यानंद सिंह

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

सूरज कुमार कौन है?
सूरज कुमार नगर परिषद महनार के टांड़ा चौरी निवासी मनोज झा का पुत्र है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहनार चोरीकांड के खुलासे के बाद पुलिस अभिरक्षा से आरोपित फरार