1 अक्टूबर को होगा पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध
पितरों की प्रसन्नता के लिए महालय पक्ष में तर्पण और श्राद्ध का आयोजन एक अक्टूबर को होगा। पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक दिन में किया जाएगा, जिसमें मध्यान्ह में पंचमी का और अपराह्न में षष्ठी का श्राद्ध शामिल है। यह वक्त तीसरी पीढ़ी के पितरों और माताओं का श्राद्ध करने का है।

पितरों की प्रसन्नता के लिए महालय पक्ष में चल रहे तर्पण और श्राद्ध के उपलक्ष्य में पंचमी और षष्ठी तिथि का श्राद्ध एक अक्टूबर को किया जाएगा। श्राद्ध की तिथि को लेकर चल रहे संशय को दूर करते हुए भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित केसी पाण्डेय ने बताया कि श्राद्ध हमेशा मध्यान्ह अथवा अपराह्न काल में प्राप्त होने वाली तिथि में ही किया जाना उचित माना गया है। उन्होंने बताया कि पंचमी तिथि 30 सितंबर को दोपहर 2:55 बजे से शुरू होकर एक अक्टूबर को दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि एक अक्टूबर को दोपहर 12:35 बजे से शुरू होकर दो अक्टूबर की सुबह 10:15 बजे समाप्त होगी।
इसलिए एक अक्टूबर को मध्यान्ह में पंचमी तिथि प्राप्त होने के कारण दोपहर 12:35 बजे तक पंचमी का श्राद्ध किया जाएगा। इसके बाद अपराह्न में प्राप्त षष्ठी तिथि का श्राद्ध भी एक अक्टूबर को ही किया जाएगा। सप्तमी तिथि का श्राद्ध दो अक्टूबर को सुबह 10:15 बजे के बाद किया जाएगा।उन्होंने बताया कि श्राद्ध और तर्पण में पिता पक्ष की तीन पीढ़ियों पिता, पितामह और प्रपितामह तथा माता पक्ष की तीन पीढ़ियों माता, पितामही और प्रपितामही का श्राद्ध एवं तर्पण किया जाता है।----------


