मगध विश्वविद्यालय 27-28 जुलाई को लगाएगा विशेष शिकायत निवारण शिविर

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मगध विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित वेतन और सेवांत लाभ के मामलों के त्वरित निर्णय के लिए विशेष पहल की है। 27 और 28 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा, जिसमें कर्मचारी अपने दावों के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह पहल पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए है।

मगध विश्वविद्यालय 27-28 जुलाई को लगाएगा विशेष शिकायत निवारण शिविर

मगध विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित वेतन, बकाया भुगतान और सेवांत लाभ से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए विशेष पहल की है। राज्यपाल सचिवालय पटना के निर्देश पर विश्वविद्यालय मुख्यालय तथा इसके अधीनस्थ अंगीभूत एवं घाटानुदानित महाविद्यालयों के कर्मियों की शिकायतों के समाधान हेतु 27 व 28 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय भवन में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में संबंधित कर्मचारी अपने दावों से संबंधित आवश्यक अभिलेखों के साथ स्वयं, अधिकृत प्रतिनिधि, ई-मेल अथवा डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। कुलसचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य वर्षों से लंबित मामलों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।