माफिया अतीक के गैंग के सहयोगी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के गैंग के सदस्य जयप्रकाश दुबे की लगभग 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। ये संपत्तियां अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं। अब इन पर कब्जा न करने की सूचना जोड़ी गई है। अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है।

माफिया अतीक के गैंग के सहयोगी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के गैंग के सहयोगी सदस्य गैंग लीडर जयप्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस के मुताबिक, अपराध से अर्जित धन से संपत्तियां खरीदी गई थी। एसडीएम सदर अंकित वर्मा और एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, शाहा उर्फ पीपलगांव निवासी जयप्रकाश दुबे के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में नौ और धूमनगंज थाने में एक मुकदमा दर्ज है। उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान कथित तौर पर लोगों को डराकर अपराध जगत से अर्जित धन से जमीनें खरीदने की पुष्टि हुई।

कोर्ट से 17 अगस्त को गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी एयरपोर्ट को संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है। कुर्क की गई संपत्तियां शाहा उर्फ पीपलगांव, रहीमाबाद, कटहुला गौसपुर और चंद्रभानपुर में कुल 10 गाटों में कुर्क संपत्तियों की मौजूदा बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये है। कुर्क की गई जमीनों पर अनधिकृत कब्जा या अतिक्रमण नहीं करने का बोर्ड भी लगाया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाफिया अतीक के गैंग के सहयोगी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क