ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमध्य प्रदेश : चुनाव परिणाम से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक, तय हुई रणनीति 

मध्य प्रदेश : चुनाव परिणाम से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक, तय हुई रणनीति 

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को परिणाम आने हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश में हुए चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर...

मध्य प्रदेश : चुनाव परिणाम से पहले शिवराज सिंह चौहान ने की भाजपा नेताओं के साथ बैठक, तय हुई रणनीति 
भोपाल। एजेंसी Mon, 10 Dec 2018 05:26 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को परिणाम आने हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। मध्य प्रदेश में हुए चुनाव के बाद आए एक्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर बताई जा रही है। कई एक्जिट पोल में कांग्रेस को सरकार बनाने की बात कही जा रही है तो कुछ भाजपा को फिर से सत्ता दिलाने की बात कह रहे हैं।
वहीं मतगणना के एक दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनने का दावा किया है।
शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कायार्लय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में कोई संदेह नहीं है। परिणाम बहुत अच्छे आने वाले हैं।
इसके पहले सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत कई आला नेताओं की यहां बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने मतगणना के पहले की स्थितियों की समीक्षा की। 
प्रदेश में सभी 23० विधानसभा सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। 28 नवम्बर को मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया था। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें