शाह से मिले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक में उन्होंने मध्य प्रदेश में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और सहकारिता के क्षेत्र में नवाचारों की जानकारी साझा की।

नई दिल्ली, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान उन्होंने गृह मंत्री को मध्य प्रदेश में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और उपलब्धियों के बारे में भी बताया गया।


