एमपीएस बना सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल का चैंपियन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

मधुसूदन पब्लिक स्कूल की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर थ्री फुटबॉल चैंपियनशिप जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। गिरिडीह में आयोजित इस प्रतियोगिता में एमपीएस ने बिहार और झारखंड की 39 टीमों को हराकर फाइनल में सेंट माइकल्स स्कूल पटना को 1-0 से हराया। गणेश बोबोंगा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

एमपीएस बना सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल का चैंपियन

चक्रधरपुर। मधुसूदन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर थ्री फुटबॉल चैंपियनशिप में विजेता बनकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में किया गया था। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों में क्षेत्र के 106 विद्यालयों ने भाग लिया। अंडर-17 फुटबॉल में बिहार एवं झारखंड की 39 प्रतिभागी टीमों के बीच एमपीएस को विजेता बनने का गौरव हासिल किया। रोमांचक एवं कड़े मुकाबले में एमपीएस ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन सेंट माइकल्स स्कूल पटना को 1-0 से पराजित किया। कक्षा नौ के गणेश बोबोंगा को उनके शानदार प्रदर्शन, उत्कृष्ट कौशल तथा टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

कक्षा नौ के विराज महतो को बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट मिला।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमपीएस बना सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल का चैंपियन