मोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्णमोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्णमोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता

मोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आगरा मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मथुरा के नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कोसीकलां की छात्रा मोहिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही मोहिनी का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन लुधियाना में किया जाएगा। जनपदीय क्रीड़ा समिति के सचिव डॉ. पदम सिंह कौन्तेय ने बताया कि मोहिनी ने लगातार दूसरी बार प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। गत वर्ष भी उसने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।

इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जनपद का नाम रोशन हुआ है। मोहिनी की सफलता पर जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव जय सिंह, जिला फुटबाल संघ के सचिव डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, कराटे संघ के सचिव प्रेमपाल, विद्यालय की प्रधानाचार्य कुमारी खुशबू चक, जिला प्रभारी राहुल शर्मा सहित जनपद के समस्त प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमोहिनी ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण