जिलास्तरीय युवा उत्सव में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर
मधुबनी में 28 को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 आयोजित होगा। सुबह 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता लेखन की प्रतियोगिताएं होंगी। नगर भवन और आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र में आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए चुना जाएगा।

मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के युवाओं को अपनी कला, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में 28 को जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। उत्सव के माध्यम से युवाओं को लोक संस्कृति से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दो स्थलों पर होंगी प्रतियोगिताएं : युवा उत्सव का उद्घाटन समारोह नगर भवन में होगा। यहां समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। समूह लोकनृत्य और समूह लोकगीत में प्रत्येक दल में सात मुख्य कलाकार और तीन सहयोगी कलाकार समेत अधिकतम 10 सदस्य भाग ले सकेंगे। दोनों विधाओं में प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट का समय निर्धारित है। नुक्कड़ नाटक में अधिकतम 10 मुख्य कलाकार शामिल हो सकेंगे। इसकी प्रस्तुति सात मिनट में पूरी करनी होगी। नाटक का विषय विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा होगा।
चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं
इसकी प्रस्तुति सात मिनट में पूरी करनी होगी। नाटक का विषय विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा होगा। वहीं, आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, मधुबनी में चित्रकला और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दोनों प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत रूप से भाग लेना होगा। चित्रकला के लिए पांच घंटे और कविता लेखन के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
राज्य स्तरीय उत्सव में चयन का अवसर
राज्य स्तरीय उत्सव में मिलेगा अवसर : जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के निर्णय और निर्धारित नियमों के अनुसार विजेताओं का चयन होगा। प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव-2026 में भाग लेने के लिए चयनित किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय ने सभी पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर उत्सव में भाग लेने की अपील की

