एंटी रैगिंग व अनुशासनात्मक समिति करेगी जांच
मधुबनी में मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में पीजी पहले वर्ष के छात्र डॉ. सौरभ कुमार के साथ मारपीट हुई। कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू की है, और मामला अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा गया है। सौरभ बेहोश पाए गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।

मधुबनी। मधुबनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छात्रावास में मंगलवार देर रात पीजी प्रथम वर्ष के छात्र डॉ. सौरभ कुमार के साथ मारपीट जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने भी जांच शुरू कर दी है। प्रबंध निदेशक तौसीफ अहमद ने बताया कि मंगलवार रात हॉस्टल में पीजी छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। पूरे प्रकरण को अनुशासनात्मक समिति और एंटी रैगिंग समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। दो से तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले छात्रों पर कॉलेज के नियमानुसार निष्कासन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, सौरभ मारपीट के बाद बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों छात्र वहां से चले गए। हॉस्टल के अन्य छात्रों की मदद से डॉ. सौरभ को तत्काल डीएमसीएच ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार और टांके लगाने के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है। डॉ. सौरभ ने पुलिस को बताया कि घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।दो आरोपी पटना और एक राजस्थान का निवासी: नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, तीनों नामजद डॉक्टर पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। इनमें दो पटना और एक राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। पुलिस हॉस्टल पहुंचकर घटना से संबंधित साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


