सिर्फ 24 वर्ष की आयु में अकलू तुरहा देश के लिए कर दिए अपने प्राणों को न्योछावर
14 अगस्त 1942 को मधुबनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ ने कहा कि क्रांतिकारी वीर अकलू तुरहा ने सिर्फ 24 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। वह 14 अगस्त 1942 को मधुबनी...

14 अगस्त 1942 को मधुबनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ निकाले गए जुलूस में हुए शामिल तुरहा विकास मंच ने मनाई अमर शहीद अकलू तुरहा की 84 वीं शहादत दिवस फोटो संख्या - 1 कैप्शन - शिव मंदिर परिसर में शहीद अकलू तुरहा की शहादत दिवस कार्यक्रम में बबलू साह, लालबाबू प्रसाद, संतोष यादव व तुरहा समाज के लोग। सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के महादेवा शिव मंदिर परिसर में अमर शहीद अकलू तुरहा की 84 वीं शहादत दिवस शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन निवेदित की गई।
शहादत दिवस समारोह
शहादत दिवस समारोह को संबोधित करते हुए नगर परिषद के पूर्व उप सभापति बबलू साह ने कहा कि क्रांतिकारी वीर अकलू तुरहा ने सिर्फ 24 वर्ष की उम्र में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। वह 14 अगस्त 1942 को मधुबनी में ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ निकाले गए जुलूस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि जुलूस का उद्देश्य अनुमंडल कार्यालय व मधुबनी थाना पर तिरंगा फहराना था। इसी क्रम में ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का डटकर सामना करते हुए अकलू तुरहा शहीद हो गए।
युवाओं के लिए प्रेरणा
बबलू साह ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों के योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि अमर शहीद अकलू तुरहा जैसे वीर सपूतों की शहादत देश की आजादी की अमूल्य विरासत है। उनकी वीरता व देशभक्ति से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों की गाथा को समाज व नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।
तिरंगा यात्रा
सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बेंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में समाज के अनेक वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्हीं शहीदों में शामिल अकलू तुरहा की शहादत हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण व साहस का संदेश देती है, उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए। जदयू नेता लालबाबू प्रसाद ने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवित रखना आने वाली पीढ़ी को देशभक्ति की भावना से जोड़ने का सबसे बेहतर माध्यम है। अकलू तुरहा के जीवन व संघर्ष से युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इससे पूर्व तुरहा विकास मंच द्वारा आयोजित अमर शहीद अकलू तुरहा की 84 वीं शहादत दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारत माता की जय व शहीद अकलू तुरहा अमर रहें के नारे से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान रहा। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में तुरहा समाज के युवक व बड़े-बुजुर्ग समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, बबलू साह, संजय पांडेय, राजन साह, रिक्की साह, संतोष साह, हरेराम तुरहा, संदीप तुरहा, शर्मा जी साह, संतोष यादव व विनोद साह आदि मौजूद थे。


