ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशMadha lok sabha seat: जहां NCP की बोलती है तूती

Madha lok sabha seat: जहां NCP की बोलती है तूती

माढा लोकसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण संसदीय सीटों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव के...

Madha lok sabha seat: जहां NCP की बोलती है तूती
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 21 Mar 2019 01:29 AM
ऐप पर पढ़ें

माढा लोकसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण संसदीय सीटों में से एक है। यह संसदीय क्षेत्र 2002 को गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ। महाराष्ट्र की माढा लोकसभा सीट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का वर्चस्व है और लोक सभा में भी एनसीपी की तूती बोलती है। 2009 में शरद पवार ने कांग्रेस से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनाई थी जिसके टिकट पर वह माढा से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे। वर्तमान में इस लोक सभा सीट पर एनसीपी के मोहिते पाटिल सांसद हैं जो महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री का दायित्व निभा चुके हैं।

इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। यह क्षेत्र सोलापुर जिले का हिस्सा है। इस क्षेत्र में बहने वाली मांकर्णा नदी के पास स्थित माधेश्वरी मंदिर यहां का प्रसिद्ध स्थल है। भगवान विठ्ठल का ऐतिहासिक मंदिर भी यहां पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।

लोक चुनाव में माढा लोकसभा सीट के आंकड़े

सीट पर अभी मौजूदा सांसद- विजयसिंह मोहित पाटिल, एनसीपी

2014 में जीत का अंतर- 25,344 वोट

2014 में कौन दूसरे स्थान पर रहे- सदाभाऊ रामचंद्र खोट, एसडब्ल्यूपी

2014 में मतदाता- 17,27,322 वोटर 

पुरुष वोटरों की संख्या- 9,12,715 वोटर

महिला वोटरों की संख्या- 8,14,603 वोटर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें