अस्पतालों में भर्ती कोमॉर्बिड मरीजों पर बढ़ाई निगरानी
मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू के संक्रमण से एक कोमॉर्बिड मरीज की मृत्यु के बाद अस्पतालों में मरीजों की देखभाल पर नजर रखी जा रही है। जिन मरीजों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षणों के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। यह जानकारी मृत्यु ऑडिट में प्राप्त हुई है।

मुरादाबाद। जनपद में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक कोमॉर्बिड मरीज की मौत हो जाने के मद्देनजर उन सभी मरीजों पर देखभाल से जुड़ी निगरानी बढ़ा दी गई है जो किसी गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उनमें सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, छींके आने आदि लक्षण दिखाई दे रहे हैं। पहले से ही डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, सांस आदि किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को कोमॉर्बिड की श्रेणी में चिह्नित किया जा रहा है। कोमॉर्बिड मरीजों के किसी संक्रमण की चपेट में आने पर उनकी हालत बिगड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। विवेकानंद अस्पताल में पहुंचे जिस कोमॉर्बिड मरीज में स्वाइन फ्लू का संक्रमण मिला था उसकी मृत्यु का कारण स्वाइन फ्लू नहीं बल्कि, दिल के गंभीर रूप से फैल जाने के साथ ही पूर्व की गंभीर बीमारियां थीं।
यह सच्चाई उसके डेथ ऑडिट में सामने आई।डॉ.प्रवीण श्रीवास्तव, जिला सर्विलांस अधिकारी


