देवरहा बाबा पर बन रही फिल्म मचान बाबा

हिन्दुस्तान, देवरिया
share

भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नीब करौरी बाबा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के

देवरहा बाबा पर बन रही फिल्म मचान बाबा

भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नीब करौरी बाबा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद अब रहस्यमयी संत देवरहा बाबा के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम 'मचान बाबा' रखा गया है। फिल्म का टाइटल पोस्टर जारी कर दिया गया है और इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है।फिल्म में देवरहा बाबा का देवभूमि देवरिया देवारा क्षेत्र मईल से काफी लगाव था, वह यहां सरयू नदी के तट पर बाबुल वन में अपना मचान बनाकर तपस्या करते थे, लोग बताते हैं कि तपस्या से यहां की धरती बहुत ही ऊर्जावान बन गई और यहीं से वह गौ रक्षा का भी संदेश देते थे, बाबा का बिहार व झारखंड से भी गहरा संबंध दिखाया जाएगा।

देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के बाबा के प्रति गहरे सम्मान के कई उल्लेख मिलते हैं। विभिन्न विवरणों के मुताबिक डा.राजेंद्र प्रसाद बचपन में भी उनके दर्शन किए थे। बाबा के वर्षों में भी उनसे संपर्क रहा। बिहार और झारखंड में आज भी बाबा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। ब्रिटेन में स्थापित भारतीय मूल की कारोबारी पूनम गुप्ता ओबीई व अमेरिका में रहने वाले उद्यमी विक्रम पालीवाल फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म ओजस फिल्म्स के बैनर तले बन रही है, जो सॉफ्टवेयर और एआई कंपनी ओजस सॉफ्टेक की फिल्म एंड कंटेंट इकाई है। 'मचान बाबा' केवल चमत्कारों पर आधारित नहीं, बल्कि देवरहा बाबा के जीवन से जुड़े आस्था, इतिहास, राजनीति और रहस्यों के साथ देश के अलग अलग हिस्सों से जुड़े उनके प्रसंगों पर आधारित फिल्म होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदेवरहा बाबा पर बन रही फिल्म मचान बाबा