लग्जरी वाहन से शराब तस्करी करते दो गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने शुक्रवार को साहेबगंज-केसरिया रोड पर शराब तस्करी के आरोप में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। 200 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई। आरोपितों की पहचान अमित कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई, जो पूर्वी चंपारण में शराब पहुंचाने का काम कर रहे थे।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार को साहेबगंज-केसरिया रोड पर लग्जरी वाहन से शराब तस्करी करते अंतरजिला गिरोह के दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। तलाशी में डिक्की और पिछली सीट के नीचे से 200 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीवान के अमित कुमार और पूर्वी चंपारण के रोहित कुमार के रूप में हुई। उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि पूछताछ में यूपी से शराब लाकर पूर्वी चंपारण पहुंचाने की बात सामने आई।

