सरफाबाद गांव में लंपी बीमारी से तीन गोवशों की मौत, 20 से ज्यादा बीमार
चांदीनगर के सरफाबाद गांव में लंपी बीमारी से तीन पशुओं की मौत हो गई है और 20 से अधिक पशु बीमार हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर लगाने की मांग की है। बीमारी से गांव में भय का माहौल है और पशुओं के दूध में भी कमी आई है।

चांदीनगर। सरफाबाद गांव में लंपी बीमारी से ग्रसित तीन पशुओं की मौत हो गयी, जबकि 20 से ज्यादा पशु बीमार है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में पशु स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है। सरफाबाद गांव में लंपी बीमारी के चलते अनुज पुत्र ओमबीर के दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि एक बछड़ा बीमार है। इसके अलावा कुलदीप पुत्र हरकेश की बछिया की मौत हो गयी। वहीं सुरेश पाल पुत्र रामपाल का एक पशु, श्रीपाल के दो पशु, दीपक के तीन पशु, सोनू की एक गाय, इस्लाम का एक पशु, रियाज का एक पशु, भगत के दो पशु, उमेश की एक गाय, हरिकिशन की एक गाय बीमार है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
वहीं, पशुओं का दूध भी लगातार घटता जा रहा है। ग्रामीण प्राईवेट डाक्टरों से बीमार पशुओं का इलाज कराने के लिए मजबूर बने हुए है। ग्रामीणों ने सीवीओ से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है।


