लक्सर में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे दो युवक तमंचे समेत दबोचे
लक्सर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही चेकिंग में दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और पांच जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
लक्सर। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रही चेकिंग के दौरान लक्सर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। पुलिस की सतर्कता के चलते उन्हें समय रहते पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे शशिकांत पुत्र अजबसिंह निवासी सेठपुर, लक्सर और मिलन पुत्र मंदीप निवासी बहादरपुर जट, पथरी को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीम पांडेय, कांस्टेबल अनिल वर्मा, कांस्टेबल मनोज शर्मा और होमगार्ड महावीर शामिल रहे।


