लविवि में छात्रावासों की व्यवस्था को पांच शिक्षकों की नियुक्ति

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्रावासों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पांच नए शिक्षकों की नियुक्ति की है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, एक प्रोवोस्ट और चार असिस्टेंट प्रोवोस्ट नियुक्त किए गए हैं। ये नियुक्तियां एक वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

लविवि में छात्रावासों की व्यवस्था को पांच शिक्षकों की नियुक्ति

लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रावासों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पांच शिक्षकों की नई नियुक्तियां की हैं। कुलसचिव डॉ.भावना मिश्रा की ओर से जारी आदेश के तहत एक प्रोवोस्ट और चार असिस्टेंट प्रोवोस्ट नियुक्त किए गए हैं। सभी नियुक्तियां एक वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. जय शंकर पांडेय को सुभाष हॉल का प्रोवोस्ट बनाया गया है। वहीं राजनीतिक विज्ञान विभाग के डॉ. अमित कुशवाहा को सुभाष हॉल और डॉ. जितेंद्र कुमार को हबीबुल्लाह हॉल का असिस्टेंट प्रोवोस्ट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संस्कृत विभाग के डॉ. शोभा राम दुबे को आचार्य नरेंद्र देव हॉल और ओरिएंटेड संस्कृत विभाग के डॉ. सतीश चंद्र को महमूदाबाद हॉल का असिस्टेंट प्रोवोस्ट बनाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को संबंधित छात्रावासों की जिम्मेदारियां संभालने और आदेश के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलविवि में छात्रावासों की व्यवस्था को पांच शिक्षकों की नियुक्ति