लखनऊ विश्वविद्यालय की रग्बी टीम के चयन ट्रायल 30 सितंबर को
लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल 30 सितंबर 2026 को प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में होगा। खिलाड़ियों को 29 सितंबर तक पंजीकरण कराना होगा और आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। चयनित टीमें 2026-27 की अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष और महिला रग्बी टीम के चयन के लिए ट्रायल 30 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। चयनित टीमें उत्तर क्षेत्र-अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार रग्बी के चयन ट्रायल 30 सितंबर 2026 को सुबह नौ बजे विश्वविद्यालय के प्रांजपे पवेलियन ग्राउंड में होगा। इसमें पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को 29 सितंबर 2026 की शाम पांच बजे तक लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराना होगा।
प्रतिभागियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, वर्तमान फीस रसीद की मूल प्रति, हाईस्कूल/इंटरमीडिएट अंकपत्र तथा स्नातक/परास्नातक की मार्कशीट की छायाप्रति साथ लानी होगी।सूचना के मुताबिक पंजीकरण फॉर्म पूरी तरह भरकर संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से सत्यापित कराना अनिवार्य है। फॉर्म अंतिम तिथि से कम से कम एक घंटे पहले कार्यालय में जमा करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि 29 सितंबर के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। चयन ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की रग्बी टीम के लिए किया जाएगा।

