लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल शुरू

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल 29 और 30 सितंबर को एलडीए ग्राउंड में शुरू हुए। कुलपति ने इस प्रक्रिया का शुभारंभ किया। करीब 350 खिलाड़ी विभिन्न जिलों से भाग ले रहे हैं। चयन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और कोच की देखरेख में तकनीकी क्षमता और फिटनेस का आकलन किया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल शुरू

लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के गठन के लिए आगामी सत्र 2026-27 के चयन ट्रायल मंगलवार से शुरू हो गए। लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह चयन प्रक्रिया 29 और 30 सितंबर को एलडीए ग्राउंड, अलीगंज में सुबह 8 बजे से चल रही है। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने चयन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, खेल की समझ, अनुशासन, फिटनेस और प्रतिस्पर्धात्मक प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर एक मजबूत और संतुलित क्रिकेट टीम तैयार करना है।

लखनऊ विश्वविद्यालय एथलेटिक एसोसिएशन के महासचिव प्रो.अजय कुमार आर्य ने बताया कि चयन ट्रायल में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों के करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रायबरेली, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर समेत विभिन्न जिलों से खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। खिलाड़ियों का चयन पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों मोहम्मद उबैद कमाल और ज्ञानेंद्र पांडेय, पूर्व रणजी खिलाड़ी अरुण शर्मा और मोहम्मद जावेद अनवर तथा क्रिकेट कोच राहुल गुप्ता की देखरेख में किया जा रहा है। चयनित खिलाड़ियों को आगे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के चयन ट्रायल शुरू