लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए मनोविज्ञान की पहली सीट आवंटन सूची जारी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम की पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इससे उन हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो लंबे समय से इस परिण

लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए मनोविज्ञान की पहली सीट आवंटन सूची जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय में एमए मनोविज्ञान की पहली सीट आवंटन सूची जारी

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम की पहली सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो लंबे समय से इस परिणाम का इंतजार कर रहे थे। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश सत्र २०२६-२७ के तहत एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम में ऑनलाइन काउंसलिंग के अंतर्गत उपलब्ध सीटों के सापेक्ष प्रथम सीट आवंटन (फर्स्ट अलॉटमेंट) का परिणाम १४ अगस्त २०२६ को जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया गया है। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र संख्या की सहायता से सीट आवंटन की जानकारी देख सकते हैं।

आवंटित सीट की ऑनलाइन पुष्टि शुल्क १५ अगस्त २०२६ की मध्यरात्रि १२ बजे तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट की पुष्टि प्रक्रिया पूरी करने की निर्देश दिए हैं।विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क जमा नहीं करेंगे, उनकी आवंटित सीट स्वतः निरस्त मानी जाएगी और वह अगले चरण की काउंसलिंग में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलखनऊ विश्वविद्यालय में एमए मनोविज्ञान की पहली सीट आवंटन सूची जारी