सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का परचम, दो अभ्यर्थियों को मिली दूसरी रैंक

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट/जेआरएफ जून 2026 के परिणामों में अपनी अकादमिक सफलता का प्रदर्शन किया। 48 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सफलता हासिल की, जिनमें प्रकर्ष मनोहर और सोनल शुक्ला ने क्रमशः लाइफ साइंसेज और अर्थ साइंसेज में अखिल भारतीय रैंक 2 प्राप्त की। कुलपति ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का परचम, दो अभ्यर्थियों को मिली दूसरी रैंक

-48 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने हासिल की सफलता, जेआरएफ में 13 और नेट में 15 अभ्यर्थी सफल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सीएसआईआर-यूजीसी नेट/जेआरएफ जून 2026 के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक एवं शोध क्षमता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के दो अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विषयों में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) में दूसरी 2 रैंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रकर्ष मनोहर ने लाइफ साइंसेस, जबकि भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल की। इसके अलावा जेआरएफ, नेट और पीएचडी क्वालिफाइड/अन्य श्रेणियों को मिलाकर विश्वविद्यालय के 48 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सफलता हासिल की है。

एमएससी के दौरान प्रकर्ष ने हासिल की एआईआर-2

प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रकर्ष मनोहर की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान ही लाइफ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा में यह प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर तैयारी को दर्शाता है। वहीं, भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।

जेआरएफ में 13 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

जेआरएफ में विश्वविद्यालय के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। प्राणिविज्ञान विभाग से प्रकर्ष मनोहर (लाइफ साइंसेज, एआईआर-2), अनीशा यादव (एआईआर-33), अदिति श्रीवास्तव (एआईआर-87), सैफ सिद्दीकी (एआईआर-89), युवराज और आकांक्षा सिंह (एआईआर-122) सफल रहे। वनस्पति विज्ञान विभाग से भागर्वी पाण्डेय (लाइफ साइंसेस, एआईआर-13) और प्राची सिंह (एआईआर-96) ने जेआरएफ हासिल किया। भूविज्ञान विभाग से सोनल शुक्ला (अर्थ साइंसेज, एआईआर-2) और निशांत शुक्ला (एआईआर-19) सफल रहे। गणित विभाग के आशीष प्रताप सिंह (मैथमेटिकल साइंसेस, एआईआर-104) और सुजीत कुमार (एआईआर-161) ने भी सफलता पाई। जैव रसायन विभाग की विदिशा शाक्य ने भी जेआरएफ क्वालीफाई किया।

नेट और पीएचडी श्रेणी में भी सफलता

विश्वविद्यालय के 15 अभ्यर्थियों ने नेट तथा 20 अभ्यर्थियों ने पीएचडी क्वालिफाइड/अन्य श्रेणियों में सफलता हासिल की। इसके अलावा आदर्श शुक्ला ने फिजिकल साइंसेज में सीएसआईआर-यूजीसी नेट क्वालीफाई किया। विभिन्न श्रेणियों में मिली सफलता ने विश्वविद्यालय के मजबूत अकादमिक एवं शोध वातावरण को रेखांकित किया है।

कुलपति ने दी सफल अभ्यर्थियों को बधाई

कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट/जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विश्वविद्यालय की मजबूत अकादमिक एवं शोध संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने प्रकर्ष मनोहर और सोनल शुक्ला की एआईआर-2 उपलब्धि को पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। साथ ही, सफल अभ्यर्थियों के शिक्षकों, शोध पर्यवेक्षकों और संबंधित विभागों को भी बधाई दी। कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने शाम को विश्वविद्यालय के मंथन कक्ष में सफल विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की। उन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦लखनऊ विश्वविद्यालय के एआईआर-2 प्राप्त करने वाले विद्यार्थी कौन हैं?−
प्रकर्ष मनोहर ने लाइफ साइंसेज में और सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 प्राप्त किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ में लविवि का परचम, दो अभ्यर्थियों को मिली दूसरी रैंक