बिना अपार आईडी के भी भरे जा सकेंगे नामांकन फॉर्म
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पॉलीटेक्निक संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के छात्रों के नामांकन फॉर्म अब

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पॉलीटेक्निक संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के छात्रों के नामांकन फॉर्म अब ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी के बिना भी भरे जा सकेंगे। काउंसिलिंग के बाद दाखिला लेने वाले छात्रों के नामांकन फॉर्म भरवाने के लिए पहले अपार आईडी को अनिवार्य किया गया था। अब इसमें छूट दे दी गई है।पॉलीटेक्निक संस्थानों के छात्रों की अपार आईडी बनाने में कठिनाई आ रही है। 16 वर्ष से कम आयु के छात्रों की अपार आईडी नहीं बन पा रही है। ऐसे में प्राविधिक शिक्षा परिषद की ओर से सभी पॉलीटेक्निक संस्थानों के इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के छात्रों को नामांकन फॉर्म भरने के लिए अपार आईडी से छूट प्रदान कर दी गई है।
ऐसे छात्र जिनकी अपार आईडी नहीं बन पा रही है उनके नामांकन फॉर्म में अपार आईडी का कॉलम खाली छोड़कर बाकी फॉर्म भरा जाएगा।


