फर्जी पार्ट-टाइम जॉब और क्यूआर कोड स्कैम चलाने वाhले दो फरार साइबर ठग गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ पुलिस ने फर्जी पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को ठगा करते थे। पुलिस ने उन्हें 17 जुलाई 2026 को गाजियाबाद और दिल्ली से पकड़ा, और अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

फर्जी पार्ट-टाइम जॉब और क्यूआर कोड स्कैम चलाने वाhले दो फरार साइबर ठग गिरफ्तार

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मड़ियांव पुलिस ने फर्जी पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर तथा यूपीआई/क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को पार्ट-टाइम नौकरी का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद पीड़ितों को एक लिंक या क्यूआर कोड भेजा जाता था, जिसे स्कैन कराकर या क्लिक कराकर यूपीआई के जरिए उनके खाते से रकम ट्रांसफर करा ली जाती थी। इसी तरीके से गिरोह साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी है, लेकिन दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।

इन्हें पुलिस ने 17 जुलाई 2026 को गाजियाबाद और दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन (22 वर्ष), पेशे से ऑटो/ई-रिक्शा चालक, निवासी गाजियाबाद, और शाहबाज (24 वर्ष), पेशे से पिकअप चालक, निवासी उत्तर-पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके पुराने आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।